बिटकॉइन के नुकसान - Bitcoin ke nuksan

बिटकॉइन के नुकसान - Bitcoin ke nuksan , क्या क्रिप्टो करेंसी की लेन-देन करने से हानि हो सकती है ? क्या वर्चुअल करंसी से बचकर रहना चाहिए ? कितनी नुकसानदायक हो सकती है क्रिप्टो करेंसी की ट्रेड ?


प्रिय दोस्त, आपने देखा या सुना होगा कि बिटकॉइन जो सन 2009 में रिलीज हुई थी और उस समय इसकी किम्मत 0.01 डॉलर से भी कम थी आज के समय में आसमान को छू रही है. आज इसकी कीमत 11500 डॉलर से भी ज्यादा है.

आज हर एक व्यक्ति जो bitcoin के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी रखता है, बिटकॉइन ट्रेड करने की सोच रहा है क्योंकि इसकी कीमत में काफी बढ़ोतरी हो रही है. यदि आप भी क्रिप्टो करेंसी खरीदना चाहते है और फिर इसे बेचकर धनवान बनना चाहते है तो आपको ऐसा करने से पहले बिटकॉइन के नुकसान भी मालूम कर लेने चाहिए.

आपको इसकी जानकारी देने के लिए ही हमने आज का यह आर्टिकल लिखा है. हम आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बिटकॉइन के नुकसान की जानकारी देने जा रहे है. यदि आपको यह सही लगे तो इस आर्टिकल को share बटन द्वारा अपने दोस्तों के पास जरुर भेजें.

बिटकॉइन के नुकसान - Bitcoin ke nuksan.
  1. बिटकॉइन एक क्रिप्टो करेंसी है और आप यह भी जानते होंगे कि क्रिप्तों करेंसी के दाम लगातार बढ़ते और घटते रहते है. यदि आपने इसको खरीद किया और आपके खरीदारी करने के बाद इसके दाम लगातार गिरते ही गए और काफी लम्बे समय तक कम ही रहे तो हो सकता है आपके सब्र का बांध टूट जाए और आपको इसे सस्ते भाव में ही बेचना पड़े तो आपको पूंजी का काफी घाटा हो सकता है.
  2. इस करेंसी के साथ लेन देन करना काफी जोखिम का काम है. ऐसा माना जाता है कि गैर-कानूनी काम करने वाले लोग इसका ज्यादातर उपयोग करते है, क्योंकि इसके साथ किए गए लेन-देन को ट्रेक करना मुश्किल है.
  3. इस करेंसी को खरीदने या बेचने के लिए आपको इससे related वेबसाइट में अपना account बनाना पड़ता है और जब तक आप इसे किसी को बेच नहीं देते है, ये करेंसी आपके खाते में ही रहती है. ऐसे में यदि आपका खाता हैक हो जाता है या उस वेबसाइट पर काम करने वाला कोई कर्मचारी आपकी करेंसी चुरा लेता है तो आप किसी भी तरीके से उसे प्राप्त करने में असमर्थ हो सकते है और आपको काफी ज्यादा बड़ा नुकसान सहन करना पड़ सकता है.
बिटकॉइन के नुकसान - Bitcoin ke nuksan वाला यह आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद...

बिटकॉइन इंडिया में लीगल है या नहीं

बिटकॉइन इंडिया में लीगल है या नहीं - Whether bitcoin is legal in India , क्या भारत में बिटकॉइन वैध है ? kya bharat mein bitcoin vaidh hai ? क्या इसे खरीदने और बेचने की अनुमति है ? क्या सरकार इसे सही मानती है?


According to a news from Navbharattimes (navbharattimes.indiatimes.com), the ban on cryptocurrency transactions has now been removed in India. According to the news, the Reserve Bank had stopped the cryptocurrency transactions in India on 6 April 2018. But now the Supreme Court has ordered the ban to be removed. Now anyone can trade with this currency, no one will stop it.

Now again, a virtual currency (cryptocurrency) like bitcoin will begin to be transacted, as the Supreme Court has given permission to trade with it. After the court order, it has now become possible to legally transact in crypto currency. It was earlier stopped because the Reserve Bank banned crypto currency transactions.

From 6 April 2018, trading on virtual currency was banned as per the order of the Reserve Bank of India. So far, there are about 100 types of virtual currencies in the whole world, among them the price of bitcoin is the highest. The market cap of bitcoin is $161 billion and today the price of one bitcoin has crossed $11500.

नवभारतटाइम्स (navbharattimes.indiatimes.com) की एक खबर के अनुसार भारत में अब क्रिप्टोकरंसी के लेन-देन पर लगाए गए बैन को हटा दिया गया है। समाचार के अनुसार रिजर्व बैंक ने 6 अप्रैल 2018 को भारत में क्रिप्टोकरंसी के लेन-देन को रोक दिया था। लेकिन अब उस बैन को सुप्रीम कोर्ट ने हटाने का आदेश दे दिया है। अब कोई भी इस करेंसी से ट्रेड कर सकता है, उसे कोई नहीं रोकेगा।

अब फिर से bitcoin आदि वर्चुअल करंसी ( क्रिप्टोकरंसी ) से लेन - देन करना शुरू हो जाएगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ट्रेड करने की परमिशन दे दी है। कोर्ट द्वारा आदेश देने के बाद अब क्रिप्टो करंसी बिटकॉइन में कानूनी रूप से लेन देन करना संभव हो गया है। पहले इसे रोक दिया गया था क्योंकि रिजर्व बैंक ने क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन पर बैन लगा दिया था।

6 अप्रैल 2018 के बाद से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेशानुसार वर्चुअल करंसी से व्यापार करने पर रोक लगाई गई थी। अब तक पूरे संसार में लगभग 100 तरह की वर्चुअल करंसी हैं, इन में बिटकॉइन की कीमत सबसे ज्यादा है। बिटकॉइन का मार्केट कैप 161 अरब डॉलर है और आज के समय में एक बिटकॉइन की कीमत $11500 को पार कर चुकी है।

बिटकॉइन का इतिहास शुरुआत से अब तक

बिटकॉइन का इतिहास शुरुआत से अब तक - History of bitcoin from 2009 to till now. बिटकॉइन की घटती और बढ़ती हुई कीमत की जानकारी , रेट में उछाल और गिरावट , मूल्य में वृद्धि और कमी.


नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में मैं आपके लिए बिटकॉइन का इतिहास लेकर आया हूँ। यहाँ से आप जानकारी ले सकते है कि कब बिटकॉइन का रेट आसमान को छूने वाला हुआ है और कब इसकी कीमत ने इसके खरीदारों को रुलाया है।

आप शायद जानते ही होंगे कि बिटकॉइन के दाम प्रति सेकंड घटते और बढ़ते रहते है. ऐसे में इसके साथ इन्वेस्ट करने वाले लोगों को काफी फायदा भी हो सकता है और उन्हें अपनी पूंजी को अपनी आँखों से डूबते हुए भी देखना पड़ता है. जैसा की आप जानते होंगे कि बिटकॉइन सन 2009 से चलन में आया है, इसलिए हम आपको इसकी शुरुआत से लेकर अब तक की जानकारी देने जा रहे है। आइये एक नजर डालें बिटकॉइन के इतिहास पर..

बिटकॉइन का इतिहास:-
  • जनवरी 2009 से मार्च 2010 तक मूल रूप से कुछ भी नहीं हुआ. कोई आदान-प्रदान या बाजार नहीं थे, उपयोगकर्ता मुख्य रूप से क्रिप्टोग्राफी प्रशंसक थे जो कम या बिना किसी मूल्य का प्रतिनिधित्व करने वाले शौक प्रयोजनों के लिए बिटकॉइन भेज रहे थे। मार्च 2010 में, उपयोगकर्ता "SmokeTooMuch" ने $50 में 10,000 BTC की नीलामी की, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला।
  • मार्च 2010 में इसका मूल्य $0.003 हुआ. 17 मार्च 2010 को BitcoinMarket.com ने पहले बिटकॉइन एक्सचेंज के रूप में काम करना शुरू किया।
  • मई 2010 में $0.01 से भी कम हो गया. 22 मई 2010 को, लेज़्ज़लो हानेकज ने 10,000 बीटीसी के लिए जैक्सनविले, फ्लोरिडा में दो पिज्जा खरीदकर bitcoin का पहला वास्तविक विश्व लेनदेन किया।
  • जुलाई 2010 में इसकी कीमत $0.008 से $0.08 तक पहुँच गई।
  • अक्टूबर 2010 में इसका प्राइस $0.125 हुआ।
  • फरवरी 2011 से अप्रैल 2011 तक 1 बिटकॉइन का भाव एक अमेरिकी डॉलर के बराबर हो गया।
  • 8 जून 2011 को $31 होने के बाद फिर से मूल्य में गिरावट आई।
  • दिसंबर 2011 को इसका मूल्य $2 में न्यूनतम पर पहुंच गया।
  • दिसंबर 2012 में धीमी गति से वृद्धि करते हुए $13 पर जा पहुंचा।
  • 11अप्रैल 2013 तक दैनिक विकास में 5-10% की वृद्धि देखी गई और इसका भाव $266 हो गया।
  • मई 2013 में फिर यह $130 के आसपास रही।
  • जून 2013 में इसकी कीमत धीरे-धीरे घटकर $70 हो गई। 
  • अक्टूबर 2013 में इसका रेट 150 डॉलर से $ 200 तक पहुंच गया।
  • नवंबर 2013 में $350 और 29 नवंबर 2013 को इसकी कीमत $1,242 तक पहुंच गई।
  • दिसंबर 2013 में फिर से इसके भाव $500 पर आ पहुंचे।
  • जनवरी 2014 में $800 से $900 के मध्य इसका रेट रहा।
  • फरवरी 2014 में $550 से $750 तक रहा।
  • मार्च 2014 में $450 से $700 रहा क्योंकि इस दौरान चीन में बिटकॉइन प्रतिबंध के बारे में झूठी रिपोर्ट के कारण मूल्य में गिरावट आई।
  • अप्रैल 2014 में $340 से $530 इसका प्राइस रहा।
  • मई 2014 में $440 से $630 के मध्य इसकी कीमत देखने को मिली।
  • मार्च 2015 में फिर से गिरकर इसका भाव $200 से $300 तक ही रहा।
  • नवंबर 2015 में भी यह $395 से $504 पर ही पहुँच पाई।
  • मई-जून 2016 में $450 से $750 के मूल्य में संतुष्ट होना पड़ा।
  • जुलाई-सितंबर 2016 में मूल्य $600 की रेंज में स्थिर हो गया।
  • अक्टूबर-नवंबर 2016 में इसका रेट $600 से बढ़ता हुआ $780 के स्तर पर पहुंच गया।
  • जनवरी 2017 में यह $800 से $1150 के मध्य रही।
  • 5-12 जनवरी 2017 में एक हफ्ते में इसकी कीमत 30% गिर गई, जो $750 के एक महीने के निचले स्तर तक पहुंच गई।
  • 2-3 मार्च 2017 को इसकी कीमत उछाल लेती हुई $1,290 से भी ऊपर तक पहुँचने लगी।
  • 20 मई 2017 को, इसकी कीमत पहली बार 2,000 डॉलर से अधिक हो गई।
  • मई-जून 2017 में इसका प्राइस $2,000 से $3,200 तक पहुंचा
  • 6 अगस्त 2017 तक इसकी कीमत $3,270 हो गई।
  • 14 अगस्त 2017 पहली बार कीमत 4,400 डॉलर हो गई।
  • 1 सितंबर 2017 को इसकी कीमत 5,000 डॉलर हो गई।
  • 12 सितंबर 2017 को इसका रेट घटकर $2900 पर आ गया क्योंकि इस समय चीन के बिटकॉइन ICO और एक्सचेंज क्रैकडाउन हो गए।
  • 13 अक्टूबर 2017 को इसकी कीमत फिर से बढ़कर $5600 पर पहुंच गई।
  • 21 अक्टूबर 2017 को उछाल लेती हुई $6180 के मूल्य पर आ गई।
  • 17-20 नवंबर 2017 में इसका रेट $8004 के सबसे ऊपरी स्थान पर पहुंचा।
  • 15 दिसंबर 2017 को इसका मूल्य $17,900 तक पहुंच गया।
  • 17 दिसंबर 2017 को इसका मूल्य $19783 हुआ, जो अब तक का सबसे अधिक मूल्य है।
  • 22 दिसंबर 2017 को इसकी कीमत फिर से गिर कर $13800 पर आ गई।
  • 5 फरवरी 2018 तक इसकी कीमत 50% घटकर 6,200 डॉलर आ गई।
  • 31 अक्टूबर 2018 को इसका भाव $6300 हुआ।
  • 7 दिसंबर 2018 को इसका रेट गिर कर $3300 पर गया।
  • 27 जुलाई 2020 को फिर से इसके मूल्य में उछाल आया और इसका रेट $10944 हुआ।
  • 17 अगस्त 2020 को इसके दाम 12470 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए जो इस वर्ष का उच्चतम मूल्य है।

आज बिटकॉइन की कीमत कितनी है?

1 बिटकॉइन की कीमत रेट प्राइस , बिटकॉइन की कीमत कितनी है - Bitcoin ki kimat kitni hai , आज के दिन बिटकोइन का मूल्य , इसके दाम कहाँ तक जा सकते है ? बिटकाईन की वैल्यू बताइये , दुनियां की सबसे महंगी करेंसी , कब तक बढ़ते रहेंगें इसके भाव.


दोस्तों जैसा कि आप जानते है कि बिटकोइन दुनियां की सबसे महँगी करेंसी बन चुकी है. यह वो करेंसी है जो 2009 में मार्किट में आई थी और उस समय इसका प्राइस जीरो के बराबर ही था. परन्तु आज के समय में ये करेंसी बहुत अधिक तरक्की कर चुकी है. आज इसका भाव 11500 डॉलर से भी ज्यादा का है.

मेरा मतलब है कि यदि आप आज के समय में एक बिटकॉइन खरीदें तो आपको 11500 अमरीकी डॉलर अथवा 900000 (नौ लाख) रुपए देने होंगें. इसके बारे में अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि इसके रेट और भी अधिक बढेंगें. परन्तु इस बारे में कोई गारंटी नहीं दी जा सकती है. इसके भाव में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव होते रहते है.

बिटकॉइन की कीमत का ये अर्तिक्ल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत- धन्यवाद...

बिटकॉइन में 10.80 रुपये का निवेश बनो करोडपति

बिटकॉइन में 10.80 रुपये का निवेश बना सकता था करोडपति , Investment of Rs 10.80 in bitcoin, could make millionaire.


Bitcoin is a cryptocurrency. Bitcoin is also being used like other currencies like Dollar, Rupee, Euro and Pound, the only difference is that you can use it only for online payment. You can also convert it into dollars, rupees, euros or other currencies by selling it. Bitcoin was released in 2009 as a currency. Today it is also being used as a global payment. Many exchanges are also available on the Internet for the purchase and sale of bitcoins.

In 2009, when the crypto currency called bitcoin came into practice, the price of one bitcoin was around 36 paise at that time and today in 2020 its price has gone up to more than 900,000 rupees. On Monday, August 17, 2020, this world's most expensive currency reached a record high of $ 12470. Not only this, on the day of December 18, 2017, its price reached 15852 dollars, but later its price fell.

Now you think that if you had bought 30 bitcoins for 10 rupees and 80 paise in the year 2009-2010 according to the value of 36 paise, how many crores of rupees would you have today. Today its simple price is 9 lakh rupees per one bitcoin. If you had sold 30 bitcoins at this price, you would have got 270 lakh rupees. You would become a millionaire as soon as this amount came.

This year, bitcoin prices have come back strongly. It is believed that the speed of the transaction will increase in bitcoin currency. This has huge potential for growth in crypto currency, now it will be difficult to ignore.

बिटकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी हैं. बिटकॉइन भी दूसरी मुद्राओं जैसे डॉलर, रुपया, यूरो और पाउन्ड की तरह ही प्रयोग की जा रही है, अंतर सिर्फ इतना है कि आप इसे केवल ऑनलाइन पेमेंट के लिए ही प्रयोग कर सकते है. आप इसे बेचकर डॉलर, रुपए, यूरो या अन्य मुद्राओं में बदल भी सकते है. बिटकॉइन एक करेंसी के रूप में साल 2009 में रिलीज की गई थी. आज इसका प्रयोग ग्लोबल पेमेंट के तौर पर भी किया जा रहा है. बिटकाइन की ख़रीद और बिक्री के लिए कई एक्सचेंज भी इन्टरनेट पर मौजूद हैं.

2009 में जब bitcoin नामक क्रिप्टो करेंसी चलन में आई, उस समय एक बिटकॉइन की कीमत करीब 36 पैसे के बराबर थी और आज 2020 में इसकी कीमत 900000 रूपए से भी ऊपर जा चुकी है. 17 अगस्त 2020 दिन सोमवार को दुनिया की यह सबसे महंगी करेंसी 12470 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी. इतना ही नहीं 17 दिसम्बर 2017 के दिन इसकी कीमत 19783 डॉलर पर पहुँच गई थी लेकिन बाद में इसके दाम में गिरावट आ गई.

अब आप सोचिए कि यदि आपने सन 2009-2010 में इसके मूल्य 36 पैसे के हिसाब से 10 रुपए 80 पैसे में 30 bitcoins खरीदी होती तो आज आपके पास कितने करोड़ रुपए होते. आज इसका साधारण भाव 9 लाख रुपए प्रति एक बिटकॉइन है. इस कीमत में यदि आप 30 बिटकॉइन बेचते तो आपके पास 270 लाख रुपए आ गए होते. इतनी राशी आते ही आप करोडपति बन जाते.

इस साल फिर से बिटकॉइन की कीमतों काफी मजबूती आई है. माना जा रहा है कि बिटकॉइन करेंसी में सौदे की स्पीड बढ़ेगी. इससे क्रिप्टो करेंसी में ग्रोथ की भारी संभावनाएं हैं अब इसे अनदेखा करना मुश्किल होगा.

बिटकॉइन संसार में सातोशी क्या है?

बिटकॉइन संसार में सातोशी क्या है ? What is Satoshi in Bitcoin world ?


प्रिय मित्र, आज के इस पोस्ट में हम आपको समझाने जा रहे है कि बिटकॉइन संसार में सातोशी क्या है? What is Satoshi in the Bitcoin world? जैसे की हमारे देश भारत की करेंसी रुपया है और इसका छोटा रूप पैसा है. ठीक उसी प्रकार बिटकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी है और इसकी सबसे छोटी इकाई सातोशी है. एक bitcoin की कीमत आज के समय में $11000 है. मान लो यदि हमें केवल $11 ही pay करने है तो हम बिटकॉइन का एक हजारवां हिस्सा ही देंगें.

आइये हम इस बारे में विस्तार से समझें:

1 बिटकॉइन = 100000000 सातोशी

एक सातोशी = 0.00000001 BTC
दस सातोशी = 0.00000010 BTC
एक सौ सातोशी = 0.00000100 BTC
एक हजार सातोशी = 0.00001000 BTC
दस हजार सातोशी = 0.00010000 BTC
एक लाख सातोशी = 0.00100000 BTC
दस लाख सातोशी = 0.01000000 BTC
एक करोड़ सातोशी = 0.10000000 BTC
दस करोड़ सातोशी = 1 BTC (1.00000000)

आज के दिन की कीमत के अनुसार भारत में रेट:

दस करोड़ सातोशी = 1 BTC = 9 लाख रुपए
एक करोड़ सातोशी = 0.10000000 BTC = 90 हजार रुपए
दस लाख सातोशी = 0.01000000 BTC = 9 हजार रुपए
एक लाख सातोशी = 0.00100000 BTC = 9 सौ रुपए
दस हजार सातोशी = 0.00010000 BTC = 90 रुपए
एक हजार सातोशी = 0.00001000 BTC = 9 रुपए
एक सौ सातोशी = 0.00000100 BTC = 90 पैसे
दस सातोशी = 0.00000010 BTC = 9 पैसे
एक सातोशी = 0.00000001 BTC = 0.9 पैसे (लगभग 1 पैसा)

अमेरिकी डॉलर के अनुसार BTC (बिटकॉइन) की कीमत:

दस करोड़ सातोशी = 1 BTC = $11700
एक करोड़ सातोशी = 0.10000000 BTC = $1170
दस लाख सातोशी = 0.01000000 BTC = $117
एक लाख सातोशी = 0.00100000 BTC = $11.7
दस हजार सातोशी = 0.00010000 BTC = $1.17
एक हजार सातोशी = 0.00001000 BTC = $0.117
एक सौ सातोशी = 0.00000100 BTC = $0.0117
दस सातोशी = 0.00000010 BTC = $0.00117
एक सातोशी = 0.00000001 BTC = $0.000117

क्या बिटकॉइन बैंक में जमा किया जा सकता है?

क्या बिटकॉइन बैंक में जमा किया जा सकता है? Can bitcoins be deposited in a bank?


Friend, bitcoin is a cryptocurrency. It is not like our money that can be touched. With this you can do shopping but cannot deposit in your bank account. The place where it is kept is called bitcoin wallet. It is an open currency and no government has any control over it. But the record of its transaction is kept online, so that no one can use it illegally. This record is called blockchain.

This currency goes from wallet to wallet. Like if you have bitcoin and you want to buy something from it. You can send a portion of bitcoin from your bitcoin wallet to the price of the goods through an address in the bitcoin wallet of the person you are buying the goods from.

The smallest unit of bitcoin is Satoshi. You can send him Satoshi according to the value of his money. A Satoshi is one millionth part of a bitcoin. We will explain about this in detail in the upcoming article.

दोस्त, बिटकॉइन एक क्रिप्टोकरेंसी है. यह हमारे रुपए की तरह नहीं है जिसे छुआ जा सके. इसके साथ आप खरीदारी तो कर सकते है लेकिन अपने बैंक खाते में जमा नहीं कर सकते है. इसको जिस स्थान पर रखा जाता है उसे bitcoin wallet कहते है. यह एक ओपन करेंसी है और इस पर किसी भी सरकार का कोई नियन्त्रण नहीं है. परन्तु इसके ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखा जाता है, ताकि कोई इसे अवैध प्रयोग ना कर सके. इस रिकॉर्ड को blockchain कहते है.

यह करेंसी वॉलेट से वॉलेट में जाती है. जैसे यदि आपके पास बिटकॉइन है और आप इससे कोई वस्तु खरीदना चाहते है तो आप जिससे सामान खरीद रहे है उसके बिटकॉइन वॉलेट में एक address के माध्यम से अपने बिटकॉइन वॉलेट से बिटकॉइन का उतना हिस्सा भेज सकते है जितनी उसके सामान की कीमत है.

बिटकॉइन की सबसे छोटी इकाई सातोशी है. आप उसे उसकी कीमत के रुपयों के हिसाब से सातोशी भेज सकते हो. एक सातोशी एक बिटकॉइन का दस करोड़वां भाग है. इसके बारे में हम आने वाले आर्टिकल में आपको विस्तार से समझाएंगें.

बिटकॉइन माइनिंग से पैसा कमाने का तरीका

बिटकॉइन माइनिंग से पैसा कमाने का तरीका - Earn by bitcoin mining , How to make money from bitcoin mining ?


Friends, you would be very surprised to know that miners who do bitcoin mining get fees for mining and also get new bitcoin created during the mining process.

According to the information received from the internet, when a minor searches for a block, he is given bitcoins as a reward. Now you would like to ask how many bitcoins does he get, so let me tell you in advance that he gets about 25 bitcoins as a reward. Today the value of one bitcoin is more than 9 lakh rupees, according to this price 25 bitcoins are worth 225 lakh rupees in Indian rupees.

This task is not as easy as it seems. Minor has to work very hard for this work. For this, it is also necessary to have a better experience of working on mining software. This work is very difficult but not impossible. If you have full faith and dedication to complete a task, then you can also learn it.

दोस्तों, आप को यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि बिटकॉइन माइनिंग करने वाले माइनर को माइनिंग करने के लिए फीस मिलती है और माइनिंग प्रक्रिया के दौरान बनने वाले नए bitcoin भी मिलते हैं.

इन्टरनेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई माइनर जब एक ब्लॉक की खोज कर देता है तो उसे इनाम के रूप में Bitcoins दिए जाते है. अब आप यह पूछना चाहते होंगे कि उसे कितने बिटकॉइन मिलते है तो मैं आपको यह पहले ही बता दूँ कि उसे रिवॉर्ड के रूप में लगभग 25 Bitcoins मिलते है. आज एक बिटकॉइन का मूल्य 9 लाख रुपए से भी ज्यादा है, इस कीमत के अनुसार 25 Bitcoins की कीमत भारतीय रुपये में 225 लाख रुपये हैं.

यह काम जितना आसान लगता है उतना आसान नहीं है. इस काम के लिए माइनर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है. इसके लिए माइनिंग सॉफ्टवेयर पर कार्य करने का बेहतर अनुभव होना भी जरुरी है. यह काम कठिन बहुत है परन्तु असंभव नहीं है. यदि आपमें पूरा विश्वास और किसी कार्य को पूरा करने की लगन है तो आप इसे सीख भी सकते है.

बिटकॉइन लेनदेन पर बैंक खाता बंद होगा

बिटकॉइन लेनदेन पर बैंक खाता बंद होगा - Your bank account clossed , Bank account will be closed on bitcoin transaction.


न्यूज वेबसाइटों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत में केवल बिटकॉइन ही नहीं बल्कि सभी आभासी मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) के लेन-देन का शक होने के आधार पर बैंक आपका खाता ब्लॉक कर सकते है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि बिटकॉइन और दूसरी आभासी मुद्राओं की खरीदारी करने या बेचने के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड का प्रयोग करना भी बाधित है।

सरकार के अनुसार बिटकॉइन लीगल टेंडर नहीं है परन्तु फिर भी इसके उपयोग पर पूरा प्रतिबंध नहीं लगाया है। आने वाले समय में सरकार इसे आभासी संपत्ति, वस्तु अथवा ऐसेट के रूप में परिभाषित भी कर सकती है।

कई बैंक अपने ग्राहकों को आभासी मुद्रा का लेनदेन डेबिट और क्रेडिट कार्ड द्वारा करने पर खाता बंद करने की चेतावनी दे चुके है। इन बैंकों के अनुसार यदि इस तरह का कोई भी लेनदेन बैंक की नजरों में आता है तो डेबिट/क्रेडिट कार्ड अथवा बैंक खाता किसी भी समय बंद हो सकता है।

बैंकों द्वारा चेतावनी देने के बाद भी इस कारोबार को चलाने के लिए पीयर-टू-पीयर की सुविधा से लेन-देन किया जा रहा है। इस विधि के द्वारा क्रिप्टो करेंसी खरीदने वाला व्यक्ति सीधे ही क्रिप्टो करेंसी बेचने वाले आदमी के खाते में अपने बैंक खाते से पैसे ट्रान्सफर कर देता है और क्रिप्टो करेंसी अपने वॉलेट में ले लेता है। दोनों का काम बन जाता है और संदेह के चांसेज भी कम हो जाते है, परन्तु फिर भी यह गाइडलाइन्स का उलंघन ही है। इसलिए यदि आप क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे है तो ऐसा करने से पहले अपने बैंक में सम्पर्क जरुर कर लें.

बैंक खाता बंद होने पर क्या करें ?

यदि आपने क्रिप्टोकरेंसी में लेन-देन नहीं किया है और मात्र शक आधार पर आपका खाता बंद किया गया है, तो आप इन तीन तरीको को अपना सकते हैं:-
  • बैंक के नोडल अधिकारी के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • खाताधारक इसके लिए बैंकिंग लोकपाल के पास अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।
  • खाताधारक इस बारे में उपभोक्ता अदालत में जा सकता है।

बिटकॉइन माइनिंग क्या है - What is Bitcoin Mining ?

बिटकॉइन माइनिंग क्या है - What is Bitcoin Mining in Hindi ? बिटकॉइन माइनिंग की परिभाषा और अर्थ. बिटकॉइन माइनिंग का मतलब हिंदी में यहाँ पर पढ़ें.


दोस्तों, बिटकॉइन एक ऐसी करेंसी है जो इन्टरनेट पर वॉलेट से वॉलेट चलती है और आज दुनियां की सबसे महंगी करंसी है. बिटकॉइन का नाम सुनते ही आज हर आदमी अमीर होने के सपने देखने लगता है. आज एक बिटकॉइन का मूल्य 12 लाख रुपए के करीब है. यदि ऐसे में आपको कहीं से एक भी bitcoin मिल जाएँ तो आप 12 लाख रुपए के मालिक बन सकते है. इतना ही नहीं इसकी कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही है, यदि यह ऐसे ही बढ़ती रही तो आपकी पूंजी भी तब तक बढ़ती ही रहेगी जब तक आप इसे sell नहीं कर देते है.

आज के आर्टिकल में हम जानकारी लेंगें कि बिटकॉइन माइनिंग क्या है? दोस्तों आपके पास बैंक account तो होगा ही और आप जब भी पैसे का लेन-देन करते है और अपनी बैंक पासबुक को पूरा करवाते है तो आपकी पासबुक में एक और नई entry जुड़ जाती है. हम इन एंट्रीज़ को ट्रांजेक्शन कहते है.

इसी प्रकार जब बिटकॉइन को एक वॉलेट से दुसरे वॉलेट में भेजा जाता है तो एक और नई ट्रांजेक्शन बनती है, इस ट्रांजेक्शन की सुचना को block कहा जाता है और सभी ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड को blockchain कहा जाता है.

जैसे हम अपने बैंक पासबुक को पूरी करवाने यानि उपडेट करवाने बैंक में जाते है और वहां कर्मचारी द्वारा या खुद हमारे द्वारा इसेपासबुक प्रिंट मशीन में लगाकर उपडेट किया जाता है जिससे हमारी सारी ट्रांजेक्शन पासबुक पर छाप दी जाती है. ठीक उसी प्रकार बिटकॉइन की ट्रांजेक्शन का भी रिकॉर्ड बनाया जाता है इस रिकार्ड बनाने की प्रक्रिया को Bitcoin के संसार की भाषा में बिटकॉइन माइनिंग कहा जाता है. इसका उद्देश्य यह होता है कि कोई व्यक्ति अपने वॉलेट से निकाली गई बिटकॉइन का दोबारा फेक उपयोग ना कर सके.

माइनिंग करने वाले व्यक्ति अथवा bitcoin की ट्रांजेक्शन को सत्यापित करने और पब्लिक लेजर (बही खाता) में इसे ऑनलाइन जोड़ने वाले इन्सान को Bitcoin की भाषा में माइनर कहा जाता है. माइनिंग करने के लिए सॉफ्टवेर का प्रयोग होता है और इस सॉफ्टवेयर को उपयोग करने की उचित जानकारी रखने वाले लोग ही इस पर कार्य करते हैं.

इस प्रक्रिया को Bitcoin माइनिंग कहने का कारण यह भी है कि जैसे सोने की खान में खुदाई करके सोना निकाला जाता है, वैसे ही Bitcoin माइनिंग के दौरान नई बिटकॉइन भी बन जाती है जो इसके माइनर को इनाम के रूप में मिलती है और इस प्रकार एक और नई bitcoin पैदा हो जाती है. कोई माइनर जब एक ब्लॉक की खोज कर देता है तो उसे रिवॉर्ड के रूप में कुछ Bitcoins मिलती है.

बिटकॉइन की ये बातें सबको पता होनी चाहिए

बिटकॉइन के बारे ये बातें सबको पता होनी चाहिए - Learn about Bitcoins in Hindi and English.


Bitcoin is a currency that has progressed so far that America probably would not. Bitcoin is a type of digital currency that was created in 2009. It is believed that no one knows the real name of the man who made it because he was working under the fake name "Satoshi Nakamoto".

The price of bitcoin was only $ 0.003 in the initial stage but in today's time its value has crossed $ 11000. If you have a bitcoin, you can become a millionaire by selling it within an hour today for $ 11000 (Rs 9 lakh). The people investing in it have become very rich.

According to the information received from the internet, no transaction fee is charged for paying with bitcoin and at the same time there is no need to provide your personal name and details. Nowadays, payment is being taken with it in pizza, beauty parlor etc. The ransom seekers have also started taking ransom in bitcoins because the name is not required in money transactions in this currency.

According to the information received, only about 20 million bitcoins are in circulation. It is believed that 12.5 new bitcoins are released every 10 minutes. This process is called mining. Complex math puzzles have to be solved to mine a bitcoin. Bitcoins are made in this way. Those who solve this are given 25 bitcoins in reward.

The smallest unit of bitcoin is called a Satoshi. A Satoshi is 10 millionth part of a bitcoin. It is written as 0.00000001 BTC.

A lot of people have become millionaires by bitcoin so far. Its price has been declining in 2014 and after that it has been increasing till now. You think when a bitcoin cost 1000 rupees and someone would buy 10 bitcoins for 10000 rupees, then today those bitcoins can be sold for more than 9 lakh rupees per bitcoin and they get more than one crore rupees.

Bitcoins can also be stolen. Because your bitcoins are stored in the wallet of a website or mobile app and any hacker or employee can steal them. Thus far, about 10 lakh bitcoins have been stolen. They will cost more than about 10 billion dollars. The total value of bitcoin so far will be around 200 billion dollars.

If you want to buy bitcoins, then you can buy and sell them from the internet through a computer sitting at home. For this, there are some websites about which we will give you information in the coming articles. You can also buy or sell bitcoins by installing an app on mobile. We will bring information of useful app for them in the articles coming for you. Thank you...

बिटकॉइन एक ऐसी करेंसी है जिसने अब तक इतनी तरक्की कर ली है जितनी शायद अमेरिका ने भी नहीं की होगी. बिटकॉइन एक तरह की डिजिटल करंसी है जिसे 2009 में बनाया गया था. ऐसा माना जाता है कि इसे बनाने वाले का असली नाम भी किसी को नहीं पता है क्योंकि वो फेक नाम "सातोशी नाकामोटो" के नाम से काम कर रहा था.

बिटकॉइन की कीमत शुरूआती दौर में केवल 0.003 डॉलर थी परन्तु आज के समय में इसका मूल्य 11000 डॉलर को पार कर चूका है. यानि यदि आपके पास एक बिटकॉइन है तो आप इसे 11000 डॉलर ( 9 लाख रुपए ) में आज ही एक घंटे के अंदर-अंदर बेचकर लखपति बन सकते है. इसमें इन्वेस्टमेंट करने वाले लोग काफी अमीर हो गए हैं.

इन्टरनेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिटकॉइन से पेमेंट करने के लिए किसी भी प्रकार का ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लिया जाता है और साथ ही आपको अपना पर्सनल नाम और डिटेल्स देने की भी आवश्यकता नहीं है. आजकल तो पीज्जा, ब्यूटी पार्लर आदि में भी इसके साथ पेमेंट ली जाने लगी है. फिरौती मांगने वाले भी बिटकॉइन में फिरोती लेने लगे है क्योंकि इस करंसी में पैसे के लेनदेन में नाम की जरूरत नहीं होती है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 20 मिलियन बिटकॉइन ही चलन में हैं. माना जाता है कि हर 10 मिनट में 12.5 नए बिटक्वाइन रिलीज होते हैं. इस प्रक्रिया को माइनिंग कहा जाता है. एक बिटक्वाइन को माइन करने के लिए जटिल गणित की पहेलियां हल करनी होती हैं. इसी तरह से बिटक्वाइन बनते हैं. इसे हल करने वाले को 25 बिटक्वाइन इनाम में दिए जाते हैं.

बिटक्वाइन की सबसे छोटी यूनिट को एक सातोशी कहा जाता है. एक सातोशी एक बिटक्वाइन का 10 करोड़वां हिस्सा होता है. इसे 0.00000001 BTC लिखा जाता है.

बिटक्वाइन से अब तक काफी लोग करोड़पति बन चुके है. 2014 में इसकी कीमत में गिरावट रही है और इसके बाद अब तक यह बढ़ता ही जा रहा है. आप सोचिए जब एक bitcoin की कीमत 1000 रुपए थी और किसी ने 10 बिटकॉइन 10000 रपए में खरीदें होंगें तो आज उसके वो बिटकॉइन 9 लाख रुपए से भी ज्यादा प्रति बिटकॉइन के हिसाब बेचे जा सकते है और उसे एक करोड़ रुपया मिल सकता है.

बिटकॉइन चोरी भी हो सकते है. क्योंकि आपके bitcoin किसी वेबसाइट या Mobile app के वॉलेट में स्टोर होते है और कोई हैकर या कर्मचारी इन्हें चुरा भी सकता है. इस प्रकार अब तक लगभग 10 लाख बिटक्वाइन अब तक चुराए भी जा चुके हैं. इनकी कीमत लगभग 10 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा ही होगी. अब तक जितने बिटक्वाइन चलन में है उनकी कुल कीमत लगभग 200 बिलियन डॉलर होगी.

यदि आप बिटकॉइन खरीदना चाहते है तो आप इन्हें इन्टरनेट से ही घर बैठे कंप्यूटर के माध्यम से खरीद और बेच सकते है. इसके लिए कुछ वेबसाइटें है जिनके बारे में हम आपको आने वाले लेखों में जानकारी देंगें. आप मोबाइल पर app इंस्टाल करके भी बिटकॉइन खरीद या बेच सकते है. इनके लिए उपयोगी app की जानकारी भी हम आपके लिए आने वाले आर्टिकलस में लेकर आएंगें. धन्यवाद...

बिटकॉइन को कहाँ पर स्टोर करके रखें?

बिटकॉइन को कहाँ पर स्टोर करके रखें - Where store Bitcoins ? Where to deposit bitcoins ? bitakoin kahaan par jama karen ? खरीदने और बेचने के बाद बिटकॉइन कहाँ आता जाता है ?

 
Friend, as you know, bitcoin is a currency that operates only on the Internet. Therefore, this store can also be done only on the Internet. The place to store it is called bitcoin wallet. You can create this wallet with a computer on a website that buys and sells bitcoins, or you can create your mobile with apps from those websites. You will be able to get information about these websites and apps in our upcoming articles.

When you buy or sell bitcoins, money is exchanged between you and the other party and bitcoins are transferred to each other's wallet. Like if you are buying bitcoins, then you will pay the money from which you are taking bitcoin. He will send bitcoins from your own bitcoin wallet to your bitcoin wallet according to the value of your money. Similarly if you are selling bitcoin, then you will take money from the front party. You will also transfer bitcoin points from your bitcoin wallet to his bitcoin wallet according to his money. Bitcoin is transacted in this manner.

दोस्त जैसा कि आप जानते है कि बिटकॉइन एक ऐसी करेंसी है जो केवल इन्टरनेट पर ही चलती है. इसलिए इसे स्टोर भी केवल इन्टरनेट पर ही किया जा सकता है. इसे स्टोर करने के स्थान को बिटकॉइन वॉलेट कहते है.यह वॉलेट आप बिटकॉइन खरीदने और बेचने वाली वेबसाइट पर कंप्यूटर के साथ या उन वेबसाइटों के apps के साथ अपने मोबाइल द्वारा बना सकते है. इन वेबसाइटों और apps की जानकारी आप हमारे आने वाले आर्टिकलों में ले सकेंगे.

जब आप बिटक्वाइन खरीदते या बेचते है तो आपके और दूसरी पार्टी के बीच पैसो का लेन-देन होता है और बिटकॉइन एक दुसरे के वॉलेट में ट्रान्सफर किए जाते है. जैसे की यदि आप बिटकॉइन खरीद रहें है तो आप जिससे bitcoin ले रहे है उसे पैसे देंगें और वो अपने बिटकॉइन वॉलेट से आपके बिटकॉइन वॉलेट में आपके पैसों की कीमत के बिटकॉइन भेज देगा. ठीक इसी प्रकार यदि आप bitcoin बेच रहे है तो आप सामने वाली पार्टी से पैसे लेकर अपने बिटकॉइन वॉलेट से उसके बिटकॉइन वॉलेट में उसके पैसों के अनुसार जितने बिटकॉइन पॉइंट बनते है आप भी ट्रान्सफर कर देंगें. इस प्रकार बिटकॉइन का लेन-देन होता है.

भारत में बिटकॉइन का भविष्य कैसा रहेगा?

भारत में बिटकॉइन का भविष्य कैसा रहेगा , How will the future of bitcoin in India ? bitcoin ka bhavishya kaisa rahega ? bitcoin kab band hoga ? kya bitcoin khatam ho jayega ? kya hone wala hai ? iske sath aane wale samay mein kya hoga ?


It is difficult to say anything about the future of bitcoin about India or any other country, because it is an open currency, no government has any control over it. It runs on the internet, you cannot touch it nor can it be deposited in any bank account. You can buy and sell it only through the internet.

The future of bitcoin is still in the balance. Governments of many countries are discussing topics like taxing it and its illegal use. Only God knows when this currency can crash.

At the moment, it can only be said that the one who has bitcoin is rich. If you are afraid of its risk, then sell your bitcoins and take money and get out of this magic city of bitcoins.


बिटकॉइन के भविष्य के बारे में भारत या किसी अन्य देश के बारे में कुछ भी कह पाना अभी मुश्किल है क्योंकि यह एक open करेंसी है, इस पर किसी भी सरकार का कोई नियन्त्रण नहीं है. यह इन्टरनेट पर चलती है, इसे ना आप छू सकते है और ना ही किसी बैंक खाते में जमा करवा सकते है. इसे आप खरीद और बेच सकते है वो भी केवल इन्टरनेट के माध्यम से ही.

बिटक्वाइन का भविष्य अभी तक अधर में ही है. कई देशों की सरकारें इस पर टैक्स लगाने और इसके गैरकानूनी इस्तेमाल जैसे विषयों पर चर्चा कर रही हैं. ये करंसी कब क्रैश हो सकती है इसके बारे में भी भगवान ही जाने.

फिलहाल तो सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि जिसके पास बिटक्वाइन है वो मालामाल है. यदि आप इसके रिस्क से डरते है तो अपने बिटकॉइन बेचकर पैसा ले लो और इस बिटकॉइन की जादू नगरी से निकल जाओ.

क्या बिटकॉइन चोरी भी हो सकते है ?

क्या बिटकॉइन चोरी भी हो सकते है ? Can bitcoins also be stolen ? Kya bitcoins chori ho sakte hai ?


Hackers can also steal your bitcoins if they get the password of your bitcoin wallet or your registered email id. This has happened to many people and as it has been told earlier that no one is in control of this currency, then to whom will you plead your theft. This means that if your bitcoin is stolen or your bitcoin is out of control on the wallet, then your bitcoin will not be yours either.

If you have stored your bitcoins in a wallet, then the employees of the website or mobile app in which your bitcoin wallet is made, can also steal that bitcoin. So create your own bitcoin wallet in a trusted website or mobile app.

Now stealing bitcoin is also a game of luck, fearing that your business cannot be closed. For this, you should keep that option on from the settings so that your bitcoin wallet opens only when you insert the otp on your mobile. By doing this, your account can be saved from hackers to a great extent. The rest is Ram's faith. To get something, one has to take risk.

आपकी बिटकॉइन को हैकर्स चुरा भी सकते है यदि उनके हाथ आपके बिटकॉइन वॉलेट का पासवर्ड या आपकी रजिस्टर्ड email id का password लग जाए. ऐसा कई लोगों के साथ हो भी चूका है और जैसा कि पहले भी बताया जा चूका है कि इस करेंसी पर किसी का कोई नियन्त्रण नहीं है, तो आप अपनी चोरी की गुहार किसके सामने लगाओगे. इसका मतलब साफ है कि यदि आपके bitcoin चोरी हो गए या आपका bitcoin wallet पर से नियन्त्रण खत्म हो गया तो आपके bitcoin भी आपके नहीं रहेंगे.

यदि आपने अपने बिटकॉइन को वॉलेट में स्टोर कर रखा है तो आपका बिटकॉइन वॉलेट जिस वेबसाइट या मोबाइल अप्प में बना हुआ है, वहां के कर्मचारी भी उस बिटकॉइन को चुरा सकते है. इसलिए भरोसेमंद वेबसाइट या मोबाइल अप्प में ही अपना बिटकॉइन वॉलेट बनाएं.

अब बिटकॉइन चोरी होना भी किस्मत का ही खेल है इससे डरकर अपना बिजनेस बंद तो नहीं किया जा सकता है. इसके लिए आप सेटिंग में से उस option को चालू रखें जिससे आपका बिटकॉइन वॉलेट तभी खुले जब आप अपने मोबाइल पर आया हुआ otp डालें. ऐसा करने से काफी हद तक आपका account हैकर्स से बच सकता है. बाकि सब राम भरोसे है. कुछ पाने के लिए रिश्क तो लेना ही पड़ता है.

बिटकॉइन से घर बैठे पैसा कैसे कमाएं?

Bitcoin se paise kaise kamaye in hindi , बिटकॉइन से घर बैठे पैसा कैसे कमाएं - make money with bitcoin at home , earn by bitcoin fast , earn free cryptocurrency , earn free bitcoins instantly , बिटकॉइन से कमाई करने का तरीका , बिटकॉइन से बने अमीर , जल्दी धनवान बनने के उपाय , अमीर कैसे बने ? मुफ्त में रुपया कहाँ से मिलेगा ? बिना काम किए आमदनी का साधन.


हेल्लो फ्रेंड्स, यदि आप बिना कुछ काम किए अमीर बनना चाहते है तो आप इस बात को अपने दिमाग से निकल दीजिए क्योंकि ऐसा होना नामुमकिन तो नहीं लेकिन मुश्किल ही है. ये किस्मत की बात होती है. कुछ लोग बिना कुछ किए अमीर बन भी जाते है परन्तु यह उनके भाग्य का श्रेय है.

आज मैं यहाँ एक ऐसा उपाय लेकर आया हूँ जिसमें काम करना पड़ता है और पैसा भी कमाया जा सकता है. लेकिन इसमें इन्वेस्ट करने से पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरुरी है, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है.

दोस्तों आजकल बिटकॉइन एक ऐसा माध्यम बना हुआ है जिसमें लोग काफी सारा धन कमा चुके है. Bitcoin को बेचकर आप पैसा कमा सकते है. अब बात आती है कि बिटकॉइन आएंगें कहाँ से, तो मैं आपको बता दूँ कि बिटकॉइन प्राप्त करने के दो तरीके है. एक तरीका है bitcoin देने वाली वैबसाइटों पर काम करके, गेम खेलकर या उनकी अन्य सुविधाओं से, और दूसरा तरीका है बिटकॉइन खरीदकर आप बिटकॉइन प्राप्त कर सकते हैं.

फ्री बिटकॉइन प्राप्त करके पैसा कैसे कमाएं ?

दोस्तों यदि आपको वेबसाइटों से मुफ्त में bitcoin मिल जाते है तो आप उन्हें ऑनलाइन बेचकर पैसा ले सकते हैं. ये आपको कहाँ बेचनी है ये जानकारी आप हमारे पहले से लिखे हुए आर्टिकल को पढ़कर ले सकते हैं.

बिटकॉइन खरीदकर पैसा कैसे कमाएं ?

दोस्तों bitcoin का मूल्य दिन में कई बार घटता बढ़ता रहता है, जब बिटकॉइन की कीमत कम हो उस समय आप बिटकॉइन खरीद लें और जब इसकी कीमत ज्यादा हो जाए तो आप इन्हें बेच दें. इससे आपको खरीदी हुई कीमत से जितनी ज्यादा कीमत में आप बिटकॉइन बेचोगे वो आपकी कमाई होगी.

दोस्त बिटकॉइन खरीदने से पहले इसके उतार-चढ़ाव को परखना और इसकी पूरी जानकारी होना जरुरी है क्योंकि यदि आपने इसे उस समय खरीद लिया जब यह महँगी होती है तो आपको घाटा भी सहन करना पड़ सकता है. इसलिए इसमें इन्वेस्ट करने से पहले इसकी सही जानकारी जरुर लें. ये आपको कहाँ से खरीदनी और कहाँ पर बेचनी है इसकी जानकारी के लिए हमारा पहले से लिखा हुआ आर्टिकल पढ़ लें.

बिटकॉइन में कब इन्वेस्टमेंट करे ?

बिटकॉइन में कब इन्वेस्टमेंट करे ? BITCOIN UPDATES IN HINDI.

बिटकॉइन (Bitcoin) में निवेश करने का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय समय का चयन होता है। हालांकि कोई भी निवेश समय के बारे में पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हो सकता, लेकिन कुछ कारक हैं जिनका ध्यान रखते हुए आप अपने निवेश के फैसले को बेहतर बना सकते हैं। 

बिटकॉइन में निवेश करने का सही समय, मार्केट ट्रेंड और रिस्क मैनेजमेंट की जानकारी। क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट, सही समय।

बिटकॉइन में कब इन्वेस्टमेंट करें? - Bitcoin Mein Kab Investment Kare?

यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं:

1. बाजार की स्थिती समझें (Market Timing)

  • बिटकॉइन की कीमत काफी उतार-चढ़ाव वाली होती है। इसलिए, बाजार के बारे में सामान्य जानकारी रखना जरूरी है। यह देखें कि क्या बिटकॉइन का मूल्य बढ़ रहा है या गिर रहा है, और आप उस समय निवेश करना चाहेंगे जब मूल्य स्थिर या गिरा हो। हालांकि, यह जानना मुश्किल है कि कब कीमत स्थिर होगी, लेकिन हिस्टोरिकल डेटा और मार्केट ट्रेंड्स आपकी मदद कर सकते हैं।
  • उदाहरण के लिए, बिटकॉइन की कीमत अक्सर हल्के गिरावट के बाद बड़ी वृद्धि करती है (जो "buying the dip" या "buy low, sell high" रणनीति के नाम से जाना जाता है)।

2. लॉन्ग-टर्म या शॉर्ट-टर्म इन्वेस्टमेंट?

  • लॉन्ग-टर्म निवेश: अगर आप बिटकॉइन को एक दीर्घकालिक निवेश के रूप में देख रहे हैं, तो आपको बिटकॉइन के भविष्य की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। यदि आप विश्वास करते हैं कि बिटकॉइन का मूल्य लंबे समय में बढ़ेगा, तो आप होल्डिंग (holding) की रणनीति अपना सकते हैं।
  • शॉर्ट-टर्म निवेश: अगर आप शॉर्ट-टर्म (short-term) लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको बाजार के उतार-चढ़ाव को समझने और कम समय में खरीद-बिक्री करने की रणनीति अपनानी होगी।

3. बिटकॉइन की गति और साइकिल पर ध्यान दें

बिटकॉइन की कीमत आमतौर पर बुल और बियर साइकिल में चलती है। यह एक चक्रीय प्रक्रिया है जिसमें कुछ समय के लिए कीमत तेजी से बढ़ती है (बुल रन), और फिर गिर जाती है (बियर मार्केट)। इन साइकिलों को पहचानना आपकी मदद कर सकता है यह समझने में कि कब निवेश करना है।

4. समय का चुनाव न करें, नियमित निवेश करें (Dollar-Cost Averaging)

समय का सही चुनाव करना बहुत मुश्किल हो सकता है। इसके बजाय, डॉलर-कोस्ट एवरेजिंग (DCA) रणनीति अपनाने का विचार करें। इस रणनीति में, आप नियमित रूप से (जैसे हर महीने) बिटकॉइन में एक निश्चित राशि निवेश करते हैं, चाहे बाजार की स्थिति कैसी भी हो। इससे आपको कम कीमतों पर अधिक बिटकॉइन खरीदने का अवसर मिलता है और आप जोखिम को कम कर सकते हैं।

5. अन्य निवेशों के साथ संतुलन बनाए रखें

बिटकॉइन एक उच्च जोखिम वाला निवेश है, इसलिए अपने निवेश पोर्टफोलियो में अन्य विविध (diversified) संपत्तियां जोड़ें जैसे कि स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड्स, और बांड्स। इससे आपके निवेश की सुरक्षा बढ़ेगी।

6. आपकी जोखिम सहनशीलता (Risk Tolerance)

बिटकॉइन एक अत्यधिक अस्थिर और जोखिमपूर्ण संपत्ति है। आपको यह निर्णय लेने से पहले यह समझना होगा कि क्या आप इस प्रकार के जोखिम को सहन करने के लिए तैयार हैं। यदि आपकी जोखिम सहनशीलता (risk tolerance) कम है, तो बिटकॉइन में निवेश से बचना बेहतर हो सकता है या फिर केवल एक छोटी राशि निवेश करने पर विचार करें।

7. निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें

किसी भी निवेश से पहले बिटकॉइन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। बिटकॉइन के कार्यप्रणाली, खनन (mining), ब्लॉकचेन तकनीक, और इसके फायदे-नुकसान को समझना आवश्यक है। यह निवेश केवल उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो इसके बारे में अच्छी समझ रखते हैं और इसके जोखिमों को समझते हैं।

निष्कर्ष:

बिटकॉइन में निवेश करने का सही समय आपके वित्तीय लक्ष्य, जोखिम सहनशीलता, और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है। यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो किसी भी समय निवेश कर सकते हैं, लेकिन नियमित निवेश करने से आप बाजार के उतार-चढ़ाव से बच सकते हैं। हालांकि, निवेश से पहले अपनी पूरी रिसर्च करें और सुनिश्चित करें कि आप किसी भी जोखिम से अवगत हैं।

सबसे सस्ता बिटकॉइन यहाँ से खरीदें

Cheapest Way to Buy Bitcoin | सबसे सस्ता बिटकॉइन यहाँ खरीदें - बिटकॉइन खरीदने से पहले यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि आप इसे सुरक्षित, कानूनी, और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से खरीद रहे हैं। सबसे सस्ता बिटकॉइन कहाँ खरीदा जाए, इसका उत्तर समय, प्लेटफॉर्म फीस और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है, क्योंकि बिटकॉइन की कीमत विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भिन्न हो सकती है।

बिटकॉइन सस्ते में खरीदने के तरीके और सबसे अच्छे व सुरक्षित प्लेटफॉर्म की जानकारी। क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट, सस्ता बिटकॉइन।

सबसे सस्ता बिटकॉइन यहाँ से खरीदें - Sabse Sasta Bitcoin Yahan Se Kharide

यहां कुछ प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्स हैं जहाँ से आप बिटकॉइन खरीद सकते हैं:

  1. WazirX: भारत में एक लोकप्रिय क्रिप्टो एक्सचेंज है जहाँ आप बिटकॉइन के साथ अन्य क्रिप्टोकरेंसी खरीद सकते हैं। यहां आपको कम शुल्क और आसान यूजर इंटरफेस मिलता है।

  2. CoinDCX: यह एक और भारतीय एक्सचेंज है जो बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां भी फीस कम होती है और सुरक्षा सुविधाएं मजबूत होती हैं।

  3. Binance: यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है और यहां आप बिटकॉइन को बहुत ही कम शुल्क पर खरीद सकते हैं। हालांकि, यह कुछ देशों में प्रतिबंधित हो सकता है, इसलिए अपनी स्थानीय स्थिति की जांच करें।

  4. Coinbase: यह एक प्रसिद्ध और सुरक्षित एक्सचेंज है, लेकिन शुल्क अन्य प्लेटफार्म्स से थोड़ा अधिक हो सकता है। हालांकि, अगर आप एक नया उपयोगकर्ता हैं तो इसे यूज़ करना काफी आसान होगा।

  5. Kraken: यह एक और वैश्विक क्रिप्टो एक्सचेंज है जो बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी की खरीदारी के लिए उपयुक्त है। यह एक सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है, लेकिन फीस अन्य प्लेटफार्म्स से थोड़ी अधिक हो सकती है।

  6. ZebPay: यह एक भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज है और बिटकॉइन खरीदने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसके जरिए आप भारतीय रुपये से बिटकॉइन आसानी से खरीद सकते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें:

  • फीस: अलग-अलग एक्सचेंज प्लेटफॉर्म्स की फीस अलग होती है, इसलिए कम से कम फीस वाली जगह पर खरीदने की कोशिश करें।
  • सुरक्षा: हमेशा ऐसे एक्सचेंज का चुनाव करें जो आपके डेटा और क्रिप्टोकरेंसी की सुरक्षा को प्राथमिकता दे।
  • कानूनी स्थिति: क्रिप्टोकरेंसी की खरीदारी और बिक्री के लिए अपने देश की कानूनी स्थिति की जांच करें, क्योंकि कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसी पर पाबंदी हो सकती है।

इन प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बनाने से पहले उनकी समीक्षाएं पढ़ना और सुरक्षा प्रोटोकॉल को समझना महत्वपूर्ण है।

क्रिप्टो करेंसी व इसके फायदे और नुकसान

क्या है क्रिप्टो करेंसी? जानिए इसके फायदे और नुकसान | What is Cryptocurrency?

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) एक डिजिटल या वर्चुअल मुद्रा है जिसे क्रिप्टोग्राफी के माध्यम से सुरक्षित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्रीकरण से मुक्त होना है, यानी यह किसी बैंक या सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं होती है। क्रिप्टोकरेंसी का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण बिटकॉइन है, लेकिन इसके अलावा एथेरियम, लाइटकॉइन, डॉजकॉइन जैसी अन्य कई क्रिप्टोकरेंसी भी हैं।

क्रिप्टो करेंसी के फायदे और नुकसान, जिसमें निवेश के अवसर और जोखिम शामिल हैं। डिजिटल करेंसी, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी।

क्रिप्टोकरेंसी के फायदे:

  1. केंद्रीकरण से मुक्ति: क्रिप्टोकरेंसी किसी केंद्रीय संगठन (जैसे बैंक या सरकार) द्वारा नियंत्रित नहीं होती। इसका मतलब है कि यह पूरी तरह से एक पियर-टू-पियर (Peer-to-Peer) प्रणाली पर आधारित है, जो पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

  2. सुरक्षा: क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन क्रिप्टोग्राफी से सुरक्षित होता है, जिससे हैक करना बेहद कठिन होता है। इसका आधार ब्लॉकचेन तकनीक है, जो सभी लेन-देन को सार्वजनिक रूप से दर्ज करती है।

  3. जल्दी और सस्ता लेन-देन: क्रिप्टोकरेंसी से आप बिना किसी मध्यस्थ (जैसे बैंक) के सीधे किसी भी देश में पैसे भेज सकते हैं। यह प्रक्रिया तेज और सस्ती होती है।

  4. निजता (Privacy): क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन में गुमनामी होती है। उपयोगकर्ता को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे यह अधिक गोपनीय होता है।

  5. नवीनता और तकनीकी विकास: क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन तकनीक ने कई नए व्यापार और निवेश के अवसर पैदा किए हैं। इसकी वजह से कई नवाचार और परियोजनाओं का विकास हो रहा है।


क्रिप्टोकरेंसी के नुकसान:

  1. मूल्य में अत्यधिक उतार-चढ़ाव: क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बहुत अधिक उतार-चढ़ाव करती हैं। उदाहरण के लिए, बिटकॉइन की कीमत कई बार अचानक गिर सकती है, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हो सकता है।

  2. नियामकीय अनिश्चितता: कई देशों में क्रिप्टोकरेंसी के बारे में स्पष्ट नियम नहीं हैं। कुछ देशों में इसे कानूनी रूप से स्वीकार किया गया है, जबकि कुछ देशों में यह प्रतिबंधित है। इस वजह से इसमें निवेश करने में जोखिम हो सकता है।

  3. धोखाधड़ी और स्कैम: क्रिप्टोकरेंसी के क्षेत्र में कई धोखाधड़ी और स्कैम के मामले सामने आए हैं। क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पैसे की चोरी या घोटाले होना आम हो सकता है।

  4. उच्च तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता: क्रिप्टोकरेंसी और इसके निवेश से जुड़ी तकनीक को समझना काफी जटिल हो सकता है, और इसके लिए तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है।

  5. सीमित स्वीकार्यता: जबकि कुछ व्यापारियों और संस्थाओं ने क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार किया है, फिर भी यह व्यापक रूप से स्वीकार्य नहीं है। सभी जगह क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग नहीं किया जा सकता।


निष्कर्ष:

क्रिप्टोकरेंसी एक नई और विकासशील प्रणाली है, जिसमें निवेश के लाभ और जोखिम दोनों हैं। इसके फायदे जैसे सुरक्षा, गोपनीयता, और तेज लेन-देन को ध्यान में रखते हुए, इसके नुकसान जैसे मूल्य में उतार-चढ़ाव और कानूनी अनिश्चितता से भी अवगत होना जरूरी है। इसलिए, अगर आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो सावधानी और पूरी जानकारी के साथ कदम बढ़ाना चाहिए।

बिटकॉइन यूजर्स को हुआ बड़ा नुकसान

बिटकॉइन यूजर्स को हुआ बड़ा नुकसान Big loss of bitcoin users.

हाल ही में बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी के यूजर्स को एक बड़ा नुकसान हुआ है। इसका कारण विभिन्न बाजार कारकों, सुरक्षा खामियों, और सरकारी नियामक कदमों से जुड़ी घटनाएं हैं। 

बिटकॉइन में नुकसान के कारण, निवेशकों के लिए सावधानियां और क्रिप्टो मार्केट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां। क्रिप्टो रिस्क, बिटकॉइन लॉस।

निम्नलिखित कुछ कारण हैं जिनकी वजह से बिटकॉइन यूजर्स को नुकसान हो सकता है:

1. बिटकॉइन की कीमत में गिरावट:

  • बिटकॉइन की कीमत में तेजी से गिरावट आई है। उदाहरण के लिए, बिटकॉइन की कीमत कई महीनों से घट रही है और 2024 के शुरुआती महीनों में एक बड़ी गिरावट देखी गई। यह निवेशकों के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने उच्च कीमतों पर बिटकॉइन खरीदा था।

2. साइबर हमले और हैकिंग:

  • क्रिप्टोकरेंसी में साइबर हमले और हैकिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई क्रिप्टो एक्सचेंज और वॉलेट्स पर हमले हुए हैं, जिससे यूजर्स के बिटकॉइन और अन्य डिजिटल संपत्तियां चोरी हो गईं। इन घटनाओं के कारण कई लोग अपना पैसा खो चुके हैं।

3. नियमितीकरण और सरकारी प्रतिबंध:

  • कई देशों में क्रिप्टोकरेंसी पर कड़ी पाबंदियां और नियम लागू किए गए हैं। उदाहरण के लिए, चीन जैसे देशों में क्रिप्टो ट्रेडिंग और माइनिंग पर पूर्ण प्रतिबंध है, जबकि अन्य देशों में क्रिप्टोकरेंसी को पूरी तरह से वैध बनाने के प्रयास हो रहे हैं। इससे क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता आ रही है और निवेशकों का विश्वास डगमगा रहा है।

4. वॉलेट और एक्सचेंज की सिक्योरिटी में खामियां:

  • कई बार वॉलेट्स और एक्सचेंजेज की सिक्योरिटी में खामियां निकलने पर यूजर्स का पैसा डूब जाता है। यदि आपके पास सुरक्षित वॉलेट नहीं है और आपका एक्सचेंज सुरक्षित नहीं है, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

5. मंदी और वैश्विक आर्थिक स्थिति:

  • वैश्विक आर्थिक मंदी और अनिश्चितता के कारण बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों का विश्वास घटने और डॉलर जैसी पारंपरिक मुद्राओं की मजबूती के कारण क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें प्रभावित हो रही हैं।

6. मीडिया और अफवाहों का असर:

  • मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित अफवाहों और गलत जानकारी का प्रसार होता है। यह निवेशकों के व्यवहार को प्रभावित करता है, जिससे बाजार में अस्थिरता उत्पन्न होती है।

निष्कर्ष:

बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना एक जोखिम भरा काम हो सकता है, क्योंकि बाजार अत्यधिक अस्थिर है। इसके साथ ही, सुरक्षा और सरकारी नियामक नीतियां भी एक बड़ा जोखिम उत्पन्न कर सकती हैं। निवेशकों को इस तरह के निवेश से पहले पूरी जानकारी और जोखिमों का मूल्यांकन करना चाहिए।

बिटकॉइन में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी

How to invest in bitcoin - बिटकॉइन में निवेश कैसे करें ?

बिटकॉइन में निवेश करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होता है:

बिटकॉइन में निवेश करने का तरीका, सही प्लेटफॉर्म चयन और जोखिम प्रबंधन के टिप्स। क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट, डिजिटल एसेट्स।

1. बिटकॉइन के बारे में समझें

  • बिटकॉइन एक डिजिटल या क्रिप्टोकरेंसी है, जो ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है।
  • इसकी कीमत उतार-चढ़ाव करती रहती है, इसलिए इसे निवेश के रूप में लेने से पहले आपको इसके बारे में अच्छी जानकारी हासिल करनी चाहिए।

2. निवेश के लिए एक भरोसेमंद क्रिप्टो एक्सचेंज चुनें

बिटकॉइन खरीदने के लिए आपको एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफार्म की आवश्यकता होगी। कुछ प्रमुख एक्सचेंज हैं:

  • Coinbase
  • Binance
  • WazirX (भारत में)
  • CoinDCX (भारत में)
  • Kraken

इन एक्सचेंज पर आप बिटकॉइन के साथ-साथ अन्य क्रिप्टोकरेंसी भी खरीद सकते हैं।

3. एक खाता बनाएं

  • किसी भी क्रिप्टो एक्सचेंज पर खाता बनाने के लिए आपको अपना ईमेल पता, मोबाइल नंबर और आधार/वोटर आईडी जैसी पहचान प्रमाणपत्र देने होंगे।
  • आपके खाते की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2FA (Two-Factor Authentication) सक्षम करना जरूरी होता है।

4. केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करें

  • KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया के तहत, आपको अपनी पहचान और पता सत्यापित करने के लिए दस्तावेज़ प्रदान करने होंगे (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि)।

5. फंड डिपॉज़िट करें

  • अपने एक्सचेंज खाते में रुपये (INR) या अन्य मुद्रा जमा करें। आप बैंक ट्रांसफर, UPI, या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से फंड जमा कर सकते हैं।

6. बिटकॉइन खरीदें

  • एक बार जब आपका खाता सक्रिय हो जाता है, तो आप एक्सचेंज पर जाकर बिटकॉइन खरीद सकते हैं। आपको जितनी राशि का बिटकॉइन खरीदना है, वह राशि चुनें और भुगतान करें।
  • आपको बिटकॉइन के टुकड़े (Satoshis) के रूप में निवेश भी किया जा सकता है। यानी आपको पूरा एक बिटकॉइन खरीदने की ज़रूरत नहीं है; आप थोड़ी मात्रा में भी निवेश कर सकते हैं।

7. बिटकॉइन को सुरक्षित रूप से रखें

  • बिटकॉइन को अपनी एक्सचेंज वॉलेट में रखना सुरक्षित नहीं होता है। इसके बजाय, आपको पर्सनल वॉलेट का इस्तेमाल करना चाहिए।
    • हार्डवेयर वॉलेट (जैसे Ledger या Trezor) अधिक सुरक्षित होते हैं।
    • सॉफ़्टवेयर वॉलेट (जैसे Trust Wallet या MetaMask) का उपयोग भी किया जा सकता है।

8. निवेश की निगरानी करें

  • क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बहुत तेजी से बदल सकती हैं। इसलिए, आपको बिटकॉइन की कीमतों और बाज़ार के रुझान पर नज़र रखनी चाहिए।
  • आप अपने निवेश को लंबी अवधि तक होल्ड कर सकते हैं (HODL), या जब कीमतें ऊंची हों तो बेच सकते हैं।

9. करों और नियमों को समझें

  • भारत में, बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी के निवेश पर टैक्स लगाया जा सकता है। इस बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए टैक्स सलाहकार से मार्गदर्शन लें।

10. जोखिम को समझें

  • बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना एक जोखिमपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए, केवल वह राशि निवेश करें जिसे आप खोने के लिए तैयार हैं और इसके उतार-चढ़ाव को समझें।

नोट: बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते समय, किसी भी तरह के धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें और केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें।

© Copyright 2013-2024 - Hindi Blog - ALL RIGHTS RESERVED - POWERED BY BLOGGER.COM